महासमुंद : तुम्हारे साथ जो लड़की थी उसका अपहरण कर लिये हैं कह... - CG Sandesh

महासमुंद : तुम्हारे साथ जो लड़की थी उसका अपहरण कर लिये हैं कहकर डरा कर ले गये पैसे और मोबाइल

बहन को कॉलेज में छोड़कर वापस आ रहे थे घर

खल्लारी थाना क्षेत्र के ग्राम डुमरपाली निवासी युवकों से दो बदमाशों ने डरा कर पैसे और मोबाइल ले गए. युवक अपनी दीदी को कॉलेज छोड़ने गए थे. वहां से वापस आते वक्त दो बदमाशों ने तुम्हारे साथ जो लड़की थी उसका अपहरण कर लिए हैं, जो भी तुम्हारे पास है हमें दे दो कहने लगे. डर के कारण वे बदमाशों को मोबाइल और पैसे दे दिये. मामले कि ग्राम डुमरपाली निवासी युवक ओम प्रकाश दीवान ने महासमुंद थाने में दर्ज करायी गयी है.

ओम प्रकाश ने अपनी शिकायत में बताया है कि 11 अप्रैल को वह अपनी दीदी को परीक्षा दिलाने के लिए मचेवा कॉलेज छोडने अपने मोटर सायकल क्र0 CG 06 GU 3120 से अपने दोस्त पुनम निषाद के साथ महासमुन्द गया था. कॉलेज में अपनी दीदी को छोडने के बाद वे अपने घर जा रहे थे. तभी करीबन 02:30 बजे खैरा मोड़ के पास स्थित पान ठेला के पास दो लड़के मिले और डराकर अपने साथ कुछ दूर खैरा नाला के पास ले जाकर बोले कि तुम्हारे साथ जो लड़की थी उसका अपहरण कर लिये है. जो भी तुम्हारे पास है उसे दे दो.

डर से ओम प्रकाश ने अपने पास रखे ओप्पो मोबाइल फोन किमती करीबन 7000 रूपये, 1200 रूपये नगदी तथा उसके दोस्त पुनम निषाद के पास रखे एमआई रेडमी मोबाइल किमती 3000 रूपये जुमला किमती करीबन 11200 रूपये को दे दिये. दोनों आरोपी मोटर सायकल को भी क्षति पहुँचाने वाले थे ओम प्रकाश और उसके दोस्त वहां से अपनी मोटर सायकल से भाग गये. घटना कि शिकायत महासमुंद थाने में दर्ज करायी गयी है.

शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों अज्ञात आरोपियों के खिलाफ 34-IPC, 384-IPC के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें