बोलेरो की चपेट में आने से बाइक सवार की दर्दनाक मौत - CG Sandesh

बोलेरो की चपेट में आने से बाइक सवार की दर्दनाक मौत

कोरबा: जिले के बांगो थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा हो गया है यहां बोलेरो ने बाइक सवार युवकों को जोरदार टक्कर मार दी, इस हादसे में बाइक सवार एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई. वहीं, दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज चल रहा है। दोनों युवकों को तेज रफ्तार बोलेरो ने अपनी चपेट में ले लिया था।

 

 

बता दें कि बांगो थाना प्रभारी अभय बैस ने बताया कि सोमवार देर रात बाइक सवार 2 युवक कोरबा से बांगो की तरफ जा रहे थे। वे बांगो थाने से कुछ ही दूर पहुंचे थे कि मुख्य मार्ग पर बोलेरो क्रमांक सीजी 12 एएल 5380 ने सामने से आ रही बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में दोनों युवक बाइक से नीचे जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक चला रहे युवक 27 वर्षीय बलवीर गिरी की मौत अस्पताल ले जाने से पहले घटनास्थल पर ही हो गई, वहीं गाड़ी के पीछे बैठा युवक राजकपूर मिरी गंभीर रूप से घायल हो गया। मृत युवक बलवीर गिरी बांगो बावा पारा का रहने वाला था।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें