महासमुंद : शराब दुकान के सामने से मोटर सायकल चोरी - CG Sandesh

महासमुंद : शराब दुकान के सामने से मोटर सायकल चोरी

महासमुंद क्षेत्र के सितली शराब भट्टी के सामने से शराब लेने गए युवक कि मोटर सायकल चोरी हो गयी. चोरी कि शिकायत ग्राम चरौदाबांधा निवासी भूषण साहू ने थाने में दर्ज करायी है.

भूषण ने अपनी शिकायत में बताया है कि 11 aअप्रैल को वह किराना सामान लेने महासमुन्द अपनी नयी मोटर सायकल बजाज प्लेटिना बिना नम्बर से अपने दोस्त ओम प्रकाश के साथ गया था, दोपहर करीब 12 बजे सामान लेकर वापस अपने गांव चरौदाबांधा जाते समय रास्ते में सितली नाला शराब भट्टी के सामने अपनी मोटर सायकल को खड़ी कर अंदर जाकर शराब लेकर वापस आये तो मोटर सायकल नही था. आस पास पता किया कोई पता नहीं चला. कोई अज्ञात व्यक्ति मोटर सायकल बजाज प्लेटिना बिना नम्बर का किमती करीबन 70000 रूपये को चोरी कर ले गया.

मामले कि शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ 379-IPC के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें