बागबाहरा : पत्नी की डिलीवरी कराने आये व्यक्ति की मोटर सायकल ... - CG Sandesh

बागबाहरा : पत्नी की डिलीवरी कराने आये व्यक्ति की मोटर सायकल शासकीय अस्पताल परिसर से चोरी

बागबाहरा के शासकीय अस्पताल में पत्नी की डिलीवरी कराने आये व्यक्ति की मोटर सायकल शासकीय अस्पताल परिसर से चोरी हो गयी. चोरी की शिकायत के बाद अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. ग्राम बुंदेली निवासी अजय कुमार प्रभाकर ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज करायी है.

थाने में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार 24 फरवरी को सुबह करीब 11 बजे अपने पत्नी की डिलवरी कराने शासकीय अस्पताल बागबाहरा गया था और रात करीब 10 बजे अस्पताल के नीम पेड़ के नीचे अपने HF डिलक्स ग्रे एवं काला कलर के मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GW 8091 को लॉक कर खड़ी किया था. 25 फरवरी को सुबह करीब 5 बजे जब वह जाकर अपने मोटर सायकल को देखा तो उसका मोटर सायकल वहां पर नही था. जिसे आसपास पता तलाश किया कहीं भी पता नही चला. मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GW 8091 जिसका चेचिस नम्बर MBLHAW148N5D09992 एवं इंजन नम्बर HA11ESN5D54998 कीमती करीबन 15,000 रूपये को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है.
उक्त वाहन को चोरी कर ले जाने से आज तक अजय ने लगातार पता तलाश किया पर कहीं पता नहीं चलने पर 11 अप्रैल को बागबाहरा थाना में रिपोर्ट दर्ज करायी.

शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ 379-IPC के तहत मामला दर्ज किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें