पिथौरा : शराब के नशे में महिला से गाली गलौज कर मरोड़ा हाथ, मा... - CG Sandesh

पिथौरा : शराब के नशे में महिला से गाली गलौज कर मरोड़ा हाथ, मामला दर्ज

पिथौरा थाना क्षेत्र के ग्राम ग्राम खुंटेरी में एक महिला के साथ उसी के गाँव के शराबी ने अश्लील गली गलौज कर हाथ को मरोड़ दिया. महिला के चिल्लाने पर आरोपी वहां से भाग गया. महिला ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज करायी है.

शिकायत के अनुसार ग्राम खुंटेरी निवासी महिला 10 अप्रैल को शाम को घर के बाहर खडी थी तभी रात्रि करीबन 8 बजे गांव का व्यक्ति रामभगत बरिहा शराब के नशे में आकर बेवजह ही अश्लील गाली गलौज करते हुये महिला के दाहिने हाथ को मरोड़ दिया. महिला के मना करने पर, चिल्लाने पर वह जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गया.

शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी रामभगत बरिहा ऊर्फ बाठुल के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें