महासमुंद : 4 मोटर पंप की चोरी, अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज - CG Sandesh

महासमुंद : 4 मोटर पंप की चोरी, अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

महासमुंद थाना क्षेत्र के बिरकोनी में परसवानी रोड़ राम स्टोन इण्डस्ट्रीज में लगे 4 नग मोटर पंप कि चोरी हो गई. रेल्वे स्टेशन रोड वार्ड न0 13 महासमुन्द निवासी नारायण सिंह ने थाने में इसकी शिकायत दर्ज करायी है. चोरी कि शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

शिकायत में बताया गया है की राम स्टोन इडस्ट्रीज पॉलिश पत्थर फैक्ट्री में पत्थरो को पॉलिश करने के लिये एक्वाटेक कंपनी का 3HP का 04 मोटर पंप लगाया गया था। 15 मार्च को किसी अज्ञात चोर ने फैक्ट्री में लगे 04 नग मोटर पंप किमती 70000/- को निकाल कर चोरी कर ली.

उक्त फैक्ट्री में बाउंड्रीवाल गेट दरवाजा नहीं है. टीना सेट के नीचे में पंपो को लगाया गया था। चोरी हुए पंपो का पता तलाश किया जा रहा था लेकिन नहीं मिलने पर 12 अप्रैल को थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी.
शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ 379-IPC के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें