सरायपाली : अवैध कबाड़ी के सामान बिक्री हेतु ले जाते 3 गिरफ्तार
सरायपाली पुलिस ने अवैध कबाड़ ले जाते 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. सरायपाली पुलिस को 13 अप्रैल को मुखबीर से सूचना मिला की TATA ACE क्रमांक CG 04 LB 5258 एवं CG 06 M 0501 में कबाड़ी सामान भरकर बिक्री हेतु ले जा रहा है. सूचना पर हमराह स्टाफ के पदमपुर रोड़ दुर्गा मंदिर के सामने जाकर घेराबंदी किया जो TATA ACE क्रमांक CG 04 LB 5258 तथा CG 06 M 0501 वाहन आते दिखा जिसे रोककर उसके चालक एवं बगल में बैठे व्यक्ती से पूछताछ कि गयी.
पुलिस ने आरोपी ललित जांगड़े पिता तीरथ जांगड़े उम्र 32 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 1 अंबेडकर नगर सरायपाली, देव प्रकाश निराला पिता उद्धव निराला उम्र 21 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 1 अंबेडकर नगर सरायपाली तथा शेख रिजवान पिता शेख रमजान उम्र 40 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 11 बाजार पारा सरायपाली को गिरफ्तार किया.
दोनों वाहन में कबाड़ी सामान लोहा, टीना, कूलर के टुकड़े कागज आदि थे. कबाड़ी सामान लोड करने के संबंध में कोई वैध दस्तावेज नहीं होना पाया गया, जो चोरी का सामान होने के माकूल संदेह में अवैध लोहे, टीने का कबाड़ समान 3350 किलोग्राम कीमती 1,34,000 रुपए एवं घटना में प्रयुक्त 02 टाटा ACE वाहन कीमती 3,75000 कुल जुमला कीमती 509000 रुपए को जप्त किया गया.
आरोपी का कृत्य अपराध धारा 41(1+4) CRPC379 ipc का पाए जाने से आरोपीयो को गिरफ्तार कर थाना सरायपाली में इस्तगासा क्रमांक 06 /2023 ,धारा 41(1+4) 379 IPC कायम कर विवेचना में लिया गया. संपूर्ण कार्यवाही में प्रधान आरक्षक जयंत बारिक आरक्षक योगेन्द्र बंजारे, मानवेंद्र ढीढ़ी, कमल जांगड़े समस्त थाना स्टाफ का योगदान रहा.