सरायपाली : ट्रेलर की ठोकर से बाइक सवार की मौत - CG Sandesh

सरायपाली : ट्रेलर की ठोकर से बाइक सवार की मौत

12 अप्रैल की रात NH-53 रोड़ ग्राम परसदा के पास सड़क हादसे में एक व्यक्ति कि मौत हो गयी. मृतक के बेटे प्रवीण छत्रे ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज करायी है. उसने अपनी शिकायत में बताया है कि हादसे के बाद उसके पिता रणजीत छत्रे रोड़ में पड़े थे, एक्सीडेंट होने से उनके सिर, आंख, पैर में गंभीर चोट लगी थी. उन्हें एम्बुलेंस 108 से शासकीय अस्पताल सरायपाली ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.

NH 53 रोड़ ग्राम परसदा के पास मृतक का मोटर सायकल CG 04 HP 7744 रोड़ किनारे पड़ा था. प्रवीण लोग तिवारी ढाबा में जाकर देखे तो ट्रेलर क्रमांक NL 01 L 6363 खड़ी थी, जिसके सामने में खून लगा हुआ था तथा मृतक का कटा हुआ अंगुठा फंसा हुआ था. ट्रेलर क्रमांक NL 01 L 6363 के चालक द्वारा अपनी वाहन को विपरित दिशा से तेज व लापरवाहीपूर्वक चलाकर मोटर सायकल को ठोकर मारकर एक्सीडेंट करने से मोटर सायकल क्षतिग्रस्त हो गया एवं गंभीर चोट लगने से रणजीत छत्रे की मौत हो गयी. पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध धारा 304(ए) भादवि कायम कर विवेचना में लिया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें