बसना विधानसभा से डॉ. एन.के. अग्रवाल की मजबूत होती दावेदारी, ... - CG Sandesh

बसना विधानसभा से डॉ. एन.के. अग्रवाल की मजबूत होती दावेदारी, क्या बीजेपी देगी किस्मत आजमाने का मौका!

छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव का काउंटडाउन शुरू हो चुका है, तैयारी में जुटे सभी नेता अपनी दावेदारी मजबूत करने में लगे हैं। वहीं प्रदेश की भूपेश सरकार भी अपने चुनावी घोषणा पत्र के अनुरूप वायदे निभाते हुए फिर एक बार सत्ता की राह तलाश रही है, तो बीजेपी भी दुबारा सत्ता में लौटने कड़ी मेहनत कर रही है।

प्रदेश के 90 विधानसभा में भी सभी पार्टियों के नेता अपने टिकट के लिए दावेदारी पेश करने में लगे हैं. जिसमे सबसे दिलचस्प नजर आता है बसना विधानसभा, बसना विधानसभा में कांग्रेस, बीजेपी सभी के नेता अपने अपने स्तर पर टिकट प्राप्त करने में तो लगें हैं लेकिन इनमें अपने ही पार्टी के नेताओं के बीच टिकट को लेकर द्वंद शुरू हो चुका है, जो पार्टी को नुकसान पहुंचा सकता है, सत्ता की कुर्सी मोड़ सकता है।

बसना विधानसभा क्षेत्र की बात करें तो यह एक बड़ा क्षेत्र है, जिसमें पिथौरा, बसना दो नागरीय निकाय व जनपद कुछ सरायपाली जनपद के क्षेत्र, सांकरा, बसना, पिथौरा, थाना क्षेत्र शामिल है।

वर्तमान में बसना विधानसभा से बतौर बीजेपी उम्मीदवार के लिए कई लोग अपना किस्मत आजमाना चाहते हैं, लेकिन पार्टी किसे टिकट देगी यह एक बड़ा सवाल है, इस विधानसभा से पार्टी के लिए उम्मीदवार चुनना एक टेढ़ी खीर साबित हो सकता है।

इन्ही उम्मीदवारों में आज हम बात करेंगें एक ऐसे उम्मीदवार की, जिनका नाम टिकट की दावेदारी को लेकर कम समय मे एकदम मजबूत होता दिखाई दे रहा है, कुछ वर्ष पूर्व शायद ही लोग अनुमान लगा रहे होंगे कि ये राजनीति में आकर कभी अपना किस्मत आजमाएंगे, लेकिन वर्तमान परिस्थितियों के अनुसार देखकर लगता है कि ये विगत 30 वर्षों से क्षेत्र की जनता से जुड़े हैं और समर्पित होकर कार्य कर रहें हैं।

हम बात कर रहे हैं, बसना विधानसभा से बीजेपी के सबसे प्रबल दावेदार डॉ. एन. के. अग्रवाल की, वैसे तो बसना में डॉ. अग्रवाल किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं, लेकिन अब डॉ. अग्रवाल के नाम के आगे एन. के. लगाना जरूरी हो चुका है।

डॉ. एन. के. अग्रवाल का पूरा नाम डॉ. नंदकिशोर अग्रवाल जो आज बसना नगर से एक बड़े स्तर पर एक राष्ट्रीय स्तर का अस्पताल संचालित कर रहे हैं, जहां ना केवल क्षेत्र के लोग बल्कि आसपास से दूसरे राज्यों के लोग भी इसका लाभ ले रहें हैं।

इस अस्पताल को बेहतर बनाने डॉ. एन.के. अग्रवाल के पुत्र, वधु, पूरा परिवार जुटा है, जिनकी वजह से आज बड़ी से बड़ी बीमारियों का ईलाज भी बसना जैसे छोटे शहर में संभव हो पाया है। प्रदेश के कई प्रशिद्ध डॉ. भी यहाँ नियमित रूप से अपनी सेवाएं दे रहें हैं। यहां मरीजों को अधिक से अधिक शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाकर कम से कम व निःशुल्क दर पर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। हालांकि कई बीमारियां ऐसी हैं जो शासकीय योजनाओं के अंतर्गत नही आते हैं, जिसके लिए मरीजों की परिस्थितियों को देखते हुए कम से कम खर्च में बेहतर ईलाज की सुविधा की जा रही है।

डॉ. एन. के. अग्रवाल विगत 30 वर्षों से बसना में रहकर ही क्षेत्र के लोगों को एक बेहतर स्वास्थ्य सुविधा दे रहें हैं, डॉ. एन.के. अग्रवाल बसना के शासकीय अस्पताल में रहते हुए भी कई प्रशिद्धयां हासिल की, उपकरणों के आभाव में भी बेहतर सर्जरी (ऑपरेशन) करते हुए क्षेत्र में नाम कमाया।

शासकीय अस्पताल से रिटायर होने के बाद क्षेत्र के लोगों की जरूरत को समझते हुए डॉ. एन. के. अग्रवाल ने बसना में ही 30 बिस्तर का अस्पताल (अग्रवाल नर्सिंग होम) प्रारंभ किया जहाँ क्षेत्र के लोगों को आपातकालीन सुविधा मिलने लगी और अस्पताल दिनों दिन प्रशिद्ध होता चला गया।

करीब 30 वर्षों में आज अग्रवाल नर्सिंग होम एक मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल बन चुका है, अन्य राज्यों से भी लोग यहाँ ईलाज कराने पहुंच रहें हैं। सभी तरह के विशेषज्ञ इस अस्पताल में उपलब्ध होते हैं।

तो वहीं डॉ. एन.के. अग्रवाल अब चिकित्सा क्षेत्र से हटकर समाज सेवा व सामाजिक कार्यों में भी दिखाई देते हैं। आम कार्यकर्ता की तरह बीजेपी के सभी कार्यक्रमों में भाग लेते हैं। बड़ी ही सादगी के साथ कार्यकर्ताओं के साथ बात भी करते नजर आते हैं। हालांकि बीजेपी से टिकट को लेकर इन्होंने कभी भी अपनी दावेदारी नही जताई लेकिन एक बेहतर डॉ. के बाद जब ये जनसेवा से जुड़े तो खुद ब खुद इनकी दावेदारी मजबूत होती चली गई।

और शायद यही वजह है कि डॉ. एन. के. अग्रवाल के नाम के आगे आज कई बीजेपी नेताओं के नाम टिकट को लेकर पीछे हटते दिखाई दे रहें हैं।

हालांकि पार्टी किसे टिकट देगी यह समय आने पर पता चलेगा, लेकिन डॉ. एन. के. अग्रवाल चिकित्सा के बाद सामाजिक कार्यों में भी बेहतर नाम हासिल करते नजर आ रहे हैं।


अन्य सम्बंधित खबरें