अग्रवाल नर्सिंग होम बसना की एक और बड़ी उपलब्धि, किया गया जिले... - CG Sandesh

अग्रवाल नर्सिंग होम बसना की एक और बड़ी उपलब्धि, किया गया जिले का पहला नी रिप्लेसमेंट सर्जरी, 72 घंटे बाद चलने में असमर्थ मरीज चढ़ने लगा सीढ़ियां।

बसना के अग्रवाल नर्सिंग होम ने एक बार फिर से बड़ी उपलब्धि हासिल की है। अग्रवाल नर्सिंग होम बसना में महासमुंद जिले का पहला नी रिप्लेसमेंट सर्जरी हुआ जिसके 72 घंटे बाद ही मरीज सीढ़ियां चढ़ने के काबिल हो गया।

बसना जैसे छोटे नगर में यह उपलब्धि अग्रवाल नर्सिंग होम के हड्डी एवं जोड़ प्रत्यारोपण विशेषज्ञ डॉ. संदीप सराफ अग्रवाल ने अपनी टीम के साथ मिलकर की । बसना जैसे छोटे शहर में इस तरह की सुविधा मिलना ही एक बड़ी उपलब्धि है। इस तरह के ऑपरेशन की सुविधा विशाखापट्टनम जैसे बड़े नगरों में मिलती है जो अब कम खर्च में बसना में भी मिलने लगी है।

घुटनों के दर्द एवं चलने में असमर्थ मरीज कैलाश बारीक ने 3 वर्ष पहले अपने बाएं घुटने का प्रत्यारोपण विशाखापट्टनम के प्रसिद्ध अस्पताल में करवाया था, आज 3 साल बाद जब उन्हें पता चला कि विशाखापट्टनम के प्रसिद्ध हड्डी जोड़ प्रत्यारोपण एवं स्पाइन सर्जन विशेषज्ञ डॉ. संदीप सर्राफ अग्रवाल बसना में उपलब्ध है तो उन्होंने अपने दाएं घुटने का प्रत्यारोपण उनसे परामर्श कर बसना में कराने का फैसला लिया। जिनका सफल गोल्ड नी ट्रांसप्लांट बसना जैसे छोटे कस्बे में न्यूनतम दरों में विशाखापट्टनम के प्रख्यात डॉक्टर संदीप सराफ द्वारा दिनांक 5 अप्रैल को किया गया और मरीज की छुट्टी मात्र 4 दिनों में अस्पताल से की गई।

कैलाश घुटना प्रत्यारोपण के 72 घंटे बाद सीढ़िया से उतरने चढ़ने में समर्थ रहा हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. एन. के. अग्रवाल ने बताया यह मरीज का विश्वास है की मेट्रोपॉलिटियन सिटी से यानी बड़े शहरों से ऑपरेशन कराने के बाद मरीज का चयन छोटे कस्बे में स्थित अग्रवाल नर्सिंग होम को अपने स्वास्थ्य के लिए एवं इतनी बड़ी जटिल सर्जरी के लिए अग्रवाल नर्सिंग होम को चुना गया और हम उसके विश्वास पर खरे उतरे यह हमारे लिए किसी उपलब्धि से कम नहीं है ज्ञात हो गोल्ड नी रिप्लेसमेंट महासमुंद जिले का प्रथम ऑपरेशन रहा और मरीज पूरी तरह स्वस्थ होकर अस्पताल से अपने घर जा चुका है।

डॉ. संदीप सराफ अग्रवाल को अपने कार्यों में 10 वर्षों से भी अधिक समय का अनुभव है, इन्होंने विशाखापट्टनम के प्रसिद्ध अस्पतालों में अपनी सेवाएं दी हैं। जिनकी सराहना करते मरीज नही थकते। डॉ. संदीप अब अग्रवाल नर्सिंग होम बसना प्रतिदिन अपनी सेवाएं दे रहे हैं। जिसका लाभ क्षेत्र के लोगों को मिल रहा है।


अन्य सम्बंधित खबरें