महासमुंद : नारियल फल से की महिला कि पिटाई - CG Sandesh

महासमुंद : नारियल फल से की महिला कि पिटाई

महासमुंद के बीटीआई रोड़ महासमुंद जैन नर्सिंग होम के सामने फल दुकान चलने वाली दो महिलाओं में विवाद के मारपीट हो गई. मामले कि शिकायत थाने में दर्ज करायी गयी है.
कातिका पैकरा ने पुलिस को बताया कि बीटीआई रोड़ महासमुंद जैन नर्सिंग होम के सामने वह फल दुकान लगाती है. उसी के बगल में नेहा पाटकर का भी फल दुकान है जो कातिका से रंजिस रखती है.

11 अप्रैल को शाम लगभग 06-07 बजे कातिका अपने फल दुकान में थी. एक अज्ञात ग्राहक नेहा पाटकर के दुकान से सेब लेकर कातिका के पास अंगूर लेने आया और कातिका के इलेक्ट्रानिक तराजू पर उस सेब के पालीथीन को रखा, जिसमें वजन कम होने पर वह अज्ञात ग्राहक फिर से नेहा के दुकान लड़ाई करने गया, जिस बात पर से नेहा पाटकर तुम मेरे ग्राहक को मेरे खिलाफ गलत सिखाते हो कहकर अश्लील गली गलौज करते हुए कातिका के दुकान के सामने आकर दुकान में रखे फल को गिरा दी और नारियल फल से ही कातिका को मारने लगी.

कातिका अपना बचाव करने के लिए कांउटर से बाहर निकली तो बाहर में उसे पकड़कर बाल खिचकर आज तुझे जान से मार दूंगी बोलते हुए हाथ मुक्के से मारपीट की है, जिससे उसे चोटे आयी है.
शिकायत के बाद पुलिस ने नेहा पाटकर के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें