बसना : भाजपाजनों ने मनाई बाबा साहब अम्बेडकर जी की जयंती - CG Sandesh

बसना : भाजपाजनों ने मनाई बाबा साहब अम्बेडकर जी की जयंती

बसना : भाजपा मण्डल गढ़फुलझर के ग्राम मोहका बुथ क्रमांक 265 में बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती मनाई गई। सर्वप्रथम बाबा साहब अम्बेडकर जी के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर उनकी जीवनी के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया । बाबा साहब का जन्म 14 अप्रैल 1891 को मध्यप्रदेश के महू में हुआ था, वे बचपन से ही छुआछूत की पीड़ा को झेलते आए थे इसके बावजूद उन्होंने अपनी पढ़ाई जारी रखी और भारतीय संविधान को लिखा। 

बाबा साहब ने 32 डिग्रियां हासिल की थीं और 9 भाषाओं के जानकर थे वे आजाद भारत के पहले कानून मंत्री भी बने। बहुमुखी प्रतिभा के धनी बाबा साहब कुशल विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ, शिक्षाविद, लेखक, समाजशास्त्री थे छुआछूत रूपी बुराई को खत्म करने के लिए आजीवन प्रत्यनशील रहे। बाबा साहब का निधन 6 दिसंबर 1956 को दिल्ली में हुआ। 

इस अवसर पर प्रमुख रूप से पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष चंद्रकुमार पटेल ( मिलो), मण्डल अध्यक्ष माधव साव, महामंत्री नरेंद्र साहू, युवा मोर्चा अध्यक्ष अरविन्द मिश्रा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष संजय भोई, अजजा मोर्चा अध्यक्ष नरहरि पोर्ते, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष तरूण गड़तिया, मोहनलाल कठार, प्रकाश साहू, संजय प्रधान, रोहितास साहू, अखिलेश, राजेंद्र साहू त्रिलोचन साहू, सुभाष प्रधान, बलभद्र सेठ, युधिष्ठर, तरूण बारीक, गुणनिधि, भुवनो साहू, लोकेश्वर,सुदामा, टिकेश्वर साहू, सौरभ साहू, अनीश कठार, श्रीपती प्रधान उपस्थित रहे। उक्त जानकारी भाजपा मंडल गढ़फुलझर के मीडिया प्रभारी गोवर्धन कैवर्त के द्वारा दी गई।


अन्य सम्बंधित खबरें