मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया आज राजनांदगांव जिले के प्रवास पर - CG Sandesh

मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया आज राजनांदगांव जिले के प्रवास पर

रायपुर। नगरीय प्रशासन विकास एवं श्रम विभाग मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया आज राजनांदगांव जिले के प्रवास पर रहेंगे। मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया वे प्रात: 9.30 बजे जिला दुर्ग से सड़क मार्ग द्वारा प्रस्थान कर प्रात: 11.30 बजे नगर पालिक निगम राजनांदगांव पहुंचेंगे। डॉ. डहरिया नगर पालिक निगम राजनांदगांव में विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे।



मंत्री डॉ. डहरिया दोपहर 12.25 बजे कार्यालय नगर निगम से सड़क मार्ग द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12.30 बजे जीई रोड स्थित सतनाम भवन पहुंचकर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया दोपहर 1.30 बजे सड़क मार्ग द्वारा राजनांदगांव से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें