तुमगांव : बस और ट्रेक्टर में भिडंत, काउंटर मामला दर्ज - CG Sandesh

तुमगांव : बस और ट्रेक्टर में भिडंत, काउंटर मामला दर्ज

तुमगांव थाना क्षेत्र के कोडार काष्ठागार के सामने NH 53 रोड़ पर बस और ट्रेक्टर की भिडंत हो गयी. दोनों ने एक दुसरे के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया है.

वार्ड नं. 14 गंजपारा महासमुन्द निवासी परमिंदर सिंह ने अपनी शिकायत में बताया है की वह ट्रासंपोर्ट ट्रेवल्स का काम करता है. 16 अप्रैल को उसका राजवीर बस क्रमांक CG 06 H 0434 जो महासमुन्द से यात्री लेकर पिथौरा गया था. वापस आते समय रात्रि करीबन 08:30 बजे NH 53 रोड़ कोडार काष्ठागार के पास पहुंचा था तभी सामने से विपरीत दिशा से आ रही ट्रेक्टर क्रमांक CG 04 NU 9252 का चालक अपने ट्रेक्टर को तेजगति एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर बस क्रमांक क्रमांक CG 06 H 0434 को ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट कर दिया, जिससे चालक बसंत कुमार को बांए पैर में चोंट आया है तथा बस में बैठे अन्य सवारी को भी चोंटे आई है तथा बस का सामने हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। उसके बाद बस चालक एवं अन्य यात्रियों को शासकीय अस्पताल तुमगांव में ईलाज हेतु भर्ती किया गया।

वहीं कोडार डिपो में परियोजना क्षेत्रपाल के पद पर कार्यरत आशुतोष सिंह ने अपनी शिकायत में बताया है की 16 अप्रैल को वह अपने डिपो में था उसी समय कोडार डिपो के निकट दुर्घटना की आवाज आने से आशुतोष बाहर आया तभी देखा कि ट्रेक्टर क्रमांक CG 04 NU 9252 जिसमें लगा बिना नंबर का ट्राली में जलाउ चटटा लकड़ी लगभग 08 चटटा, 03 नग सेनहा बल्ली भरकर वन विभाग के कक्ष क्रमांक 857 मोंहदी से ट्रेक्टर में भरकर कोडार काष्ठागार आ रहे थे, ट्रेक्टर को ढालसिंह सिंगौर चला रहा था.


ट्रेक्टर NH53 रोड काष्ठागार के पास पहुंच गया था उसी समय पटेवा की ओर से बस क्रमांक CG 06 H 0434 के चालक द्वारा अपने बस को तेज रफ्तार एवं लापरवाहीपूर्व चलाकर रोड के किनारे आ रहे ट्रेक्टर को सामने से ठोकर मार दिया जिस कारण से ट्रेक्टर में बैठे चालक ढालसिंह, मोहन साहू एवं साथ में बैठे मजदूर लोगों को चोटें आई और ट्रेक्टर घटनास्थल पर क्षतिग्रस्त हो गया । ट्रेक्टर में बैठे चालक एवं अन्य मजदूरों को शासकीय अस्पताल तुमगांव में ईलाज हेतू भर्ती किया गया।

पुलिस ने दोनों ही मामलों की रिपोर्ट के बाद 279-IPC, 337-IPC के तहत अपराध कायम किया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें