बसना : दुकानदार और उसके परिजनों की पिटाई, हत्या का प्रयास सह... - CG Sandesh

बसना : दुकानदार और उसके परिजनों की पिटाई, हत्या का प्रयास सहित गम्भीर धाराओं में मामला दर्ज

बसना : एनएच 53 रोड़ किनारे खाटूश्याम काम्पलेक्स में स्थित यश कॉर्नर नामक दुकान के संचालक, उसके परिवार के लोगों और कर्मचारी पर लोहे के रॉड और लाठी डंडों से कुछ लड़कों ने मारपीट की. जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गये. प्रार्थी मोनु ने थाने में इसकी शिकायत दर्ज करायी है.

थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबक, प्रार्थी मोनु का एनएच 53 रोड खाटूश्याम काम्पलेक्स बसना में यश कॉर्नर नामक चाय एवं सिगरेट, गुटखा, कोल्ड्रींग वगैरह का दुकान है। 15 अप्रैल को रात लगभग 09:30 से 10.30 बजे के बीच बसना निवासी लोकेश सोनवानी सिगरेट लेने आया 02 नग गोल्ड फ्लेग सिगरेट एवं 01 नग पानी का पाउच लेकर 20 रूपये का नोट दिया तो मोनू का भाई शुभम बोला कि और 02 रूपये दो.

जिसके बाद लोकेश सोनवानी अश्लील गाली गलौज करते हुए तुम लोग हरियाणा से आये हो और ज्यादा रेट ले रहो हो तुम लोगो का दुकान कल बंद करवा दूंगा बोलकर अश्लील गाली गलौज करने लगा एवं पैसा नही दूंगा कहकर अपने साथी. मुकेश, गोलु, अजय दास. सुभाष, दीपक एवं अन्य लोगों को फोन कर बुलाया तब उक्त सभी एवं अन्य व्यक्ति एक राय होकर बांस का डण्डा एवं लकडी का बत्ता लोहे का रॉड वगैरह लेकर आये व दुकान में बैठे मोनू के ताउ का लडका प्रवीण कुमार, मोनू के पिता चमन लाल, छोटा भाई शुभम एवं कर्मचारी जाहिद की हत्या करने की नियत से सिर में ताबडतोड मारकर चोंट पहुंचाये है। उक्त व्यतियों के द्वारा बांस के डण्डा एवं लकडी के बत्ता से मारने से प्रवीण कुमार के सिर, आंख, कान, ठुड्डी, ओंठ में एवं शरीर के अन्य भागों में गंभीर चोंट, शुभम एवं चमन लाल को सिर एवं शरीर के अन्य भागों में, कर्मचारी जाहिद को दोनो पैर एवं कमर में चोट लगा है.

मामले कि रिपोर्ट के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 147-IPC, 148-IPC, 149-IPC, 294-IPC, 307-IPC, 323-IPC के तहत अपराध कायम किया है.


अन्य सम्बंधित खबरें