बसना : अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार - CG Sandesh

बसना : अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

बसना पुलिस ने अवैध शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. 16 अप्रैल को पुलिस को मुखबीर से सुचना प्राप्त हुआ कि वार्ड नं0 04 बसना में विजय बंजारे नामक व्यक्ति अपने घर में अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री के लिए रखा हुआ है. सूचना पर पुलिस वार्ड नं 04 बसना पहुंची, जहाँ से विजय बंजारे पिता कोंदा बंजारे उम्र 38 साल निवासी वार्ड नं0 04 बसना को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया. उसके कब्जे से एक सफेद रंग की 05 लीटर वाली प्लास्टिक जरिकेन में 04 लीटर देशी महुआ शराब कीमती 800 रूपये जप्त किया गया.

आरोपी विजय बंजारे का कृत्य अपराध धारा 34(1) आबकारी एक्ट का पाये जाने से आरोपी को गिरफ्तार कर जमानत मुचलका पर रिहा किया गया।


अन्य सम्बंधित खबरें