तुमगांव : जिला एवं सत्र न्यायालय महासमुन्द में पदस्थ स्टेनोग... - CG Sandesh

तुमगांव : जिला एवं सत्र न्यायालय महासमुन्द में पदस्थ स्टेनोग्राफर का रास्ता रोककर तीन लोगों ने की पिटाई

जिला न्यायालय एवं सत्र न्यायालय महासमुन्द में पदस्थ स्टेनोग्राफर को तीन लोगों ने रास्ता रोककर तुम हमें ओव्हरटेक किये हो कहते हुए गाली गलौज कर मारपीट की. मारपीट से स्टेनोग्राफर के सिर में चोट आयी है. मामले कि शिकायत थाने में दर्ज करायी गयी है.

ग्राम अमावश निवासी दिनेश जोशी ने अपनी शिकायत में बताया है की वह जिला न्यायालय एवं सत्र न्यायालय महासमुन्द में स्टेनोग्राफर के पद पर पदस्थ है. 17 अप्रैल को वह डियुटी से अपने मोटर सायकल से वापस अपने गृह ग्राम अमावश आ रहा था. रात करीब 07:30 बजे NH 53 रोड़ नाज ढाबा के पास पहुंचा थ. तभी एक प्लेटिना मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GB 8792 में सवार तीन व्यक्ति दिनेश को रोककर तुम हमें ओव्हरटेक किये हो कहते हुए तीनों व्यक्तियों ने मां बहन की अश्लील गाली गलौज कर, हांथ मुक्का, लात घुसों एवं हांथ में पहने स्टील के चूड़ा से मारपीट किये हैं.

मारपीट से उसके सिर में चोंट आया है. मारपीट के बाद तीनों ने अपना-अपना नाम बताया. मोटर सायकल चलाक ने अपना नाम शिवा नायक ग्राम पिरदा, आयुष कंवर ग्राम सांकरा तथा दिनेश चौधरी ग्राम भीथीडीह का रहने वाला बताते हुए जो उखाड़ना है, वो उखाड़ लेना कहकर जान से मारने की धमकी देकर दिनेश को धक्का देकर भाग गये.

मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने शिवा नायक, आयुष कंवर, दिनेश चौधरी के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 341-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें