लखमा ने पुल निर्माण का किया निरीक्षण, कार्य शीघ्र पूर्ण करने... - CG Sandesh

लखमा ने पुल निर्माण का किया निरीक्षण, कार्य शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश

सुकमा : छत्तीसगढ़ के उद्योग व आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने ओड़िसा से सुकमा छत्तीसगढ़ को जोड़ने वाली निर्माणाधीन मोटा पुल का निरीक्षण किया। उन्होंने पुल संबंधित निर्माण कार्यों के बारे में जानकारी ली। केबिनेट मंत्री ने पुल का निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। ताकि, लोगों को आने जाने में कोई परेशानी न हो।



कवासी लखमा ने कोंटा स्थित रामलिंगेश्वर स्वामी नयापारा शिव मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष बोडू राजा, जनपद पंचायत अध्यक्ष सुन्नम नागेश, माड़वी देवा, वेको हूंगा सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें