सांकरा : अवैध शराब बेचने वाला पुलिस की गिरफ्त में - CG Sandesh

सांकरा : अवैध शराब बेचने वाला पुलिस की गिरफ्त में

सांकरा पुलिस ने अवैध शराब के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस को 17 अप्रैल को मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम पंडरीपानी जाने चौक ग्राम कंचनपुर रोड किनारे एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बिक्री करने हेतु रखा है.

पुलिस ग्राम कंचनपुर रोड किनारे पहुंचकर घेराबंदी कर जगदीश रात्रे पिता साधुराम रात्रे उम्र 50 साल निवासी कंचनपुर को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है.

आरोपी के कब्जे से एक सफेद 10 लीटर वाली प्लास्टिक जरीकन में भरा हुआ करीब 06 हाथ भटठी देशी महुआ शराब किमती 1200 रुपये जप्त किया गया. आरोपी जगदीश रात्रे का कृत्य अपराध सदर धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से विधिवत गिरफ्तारी का कारण बताकर गिरफ्तार किया गया. मामला अजमानतीय होने से हिरासत में लिया गया.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें