सड़क हादसे का शिकार हुए मंत्री उमेश पटेल, पैर और गर्दन में ल... - CG Sandesh

सड़क हादसे का शिकार हुए मंत्री उमेश पटेल, पैर और गर्दन में लगी चोट

जिले में एक सड़क हादसे में मंत्री उमेश पटेल बाल-बाल बच गए। मंत्री उमेश पटेल का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। फॉलो गाड़ी ने ही मंत्री के वाहन को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हालंकि हादसे में मंत्री उमेश पटेल को पैर और गले में चोट आई है। शहर में प्राथमिक उपचार के बाद दूसरे वाहन से मंत्री रायपुर के लिए रवाना हो गए हैं।

बताया जा रहा है मंत्री उमेश पटेल मंगलवार देर रात रायपुर से अपने क्षेत्र खरसिया नंदेली के लिए गाड़ी नंबर CG 02 AF 0002 से रवाना हुए थे। इस दौरान उनका काफिला बिलासपुर के भोजपुरी टोल प्लाजा के पास पहुंचा ही था, कि फॉलो गाड़ी ने मंत्री उमेश पटेल के वाहन को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।


टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मंत्री के वाहन की बैक साइड बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मंत्री उमेश पटेल हादसे में बाल- बाल बच गए। हालंकि उनके पैर और गले में चोट आया है।पैर में हेयर क्रैक होने की बात कही जा रही है।शहर के निजी अस्पताल में उनका प्राथमिक उपचार कराया गया है। जानकारी मिलते ही स्थानीय नेताओं ने भी मुलाकात कर उनका हाल चाल जाना है।प्राथमिक उपचार के बाद खरसिया जाने का प्लान कैंसल कर मंत्री उमेश पटेल दूसरे वाहन से वापस रायपुर के लिए रवाना हो गए हैं। इधर मंत्री के काफिले में हुए हादसे की जांच की बात भी कही जा रही है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें