IPL : चौंकाने वाली खबर : कई बल्लेबाजों के किट बैग से बैट-पैड... - CG Sandesh

IPL : चौंकाने वाली खबर : कई बल्लेबाजों के किट बैग से बैट-पैड गायब, कीमती सामानों की भी हुई चोरी

IPL 2023: नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स (delhi capitals)के कप्तान समेत कई बल्लेबाजों के 16 बैट चोरी होने की खबर है। अन्य सामान भी किट बैग से गायब हैं। इस मामले में शिकायत दर्ज कराई गई है, लेकिन सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात यह है कि विदेशी खिलाड़ियों के बल्ले भी चोरी हो गए हैं, जिनकी एक-एक की कीमत एक-एक लाख रुपये तक है। दिल्ली कैपिटल्स के करीब आधा दर्जन बल्लेबाजों के 16 बैट चोरी हुए हैं।


बता दें कि बेंगलुरु में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ मुकाबला खेलने के बाद जब दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी दिल्ली पहुंचे और उनके पास उनके किट बैग पहुंचे तो उनके होश उड़ गए। कप्तान डेविड वॉर्नर के 3 बैट, मिचेल मार्श के 2 बैट, फिल साल्ट के 3 और यश धुल के 5 बैट चोरी हुए हैं। इसके अलावा किसी के पैड, किसी के ग्लव्स तो किसी जूतों के अलावा अन्य क्रिकेटिंग उपकरण दिल्ली नहीं पहुंच पाएं हैं, जो निश्चित रूप से एक चोरी कही जाएगी।

 वे सभी चौंक गए जब उन्होंने सुना कि सभी के किट बैग से कुछ न कुछ सामान गायब है। यह पहली बार है जब इस तरह की घटना हुई है और मामले को जल्द ही लॉजिस्टिक डिपार्टमेंट, पुलिस और बाद में एयरपोर्ट अथॉरिटी के साथ उठाया गया है। जांच जारी है।

बता दें कि आईपीएल टीमें एक लॉजिस्टिक कंपनी को इसलिए हायर करती हैं ताकि खिलाड़ियों का सामान उनके होटल रूम के बाहर उनके पहुंचने से पहले ही पहुंच जाए। यहां भी ऐसा ही हुआ, लेकिन किट बैग्स से बल्ले चोरी हो गए।

 



author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें