सरायपाली : अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार
सरायपाली पुलिस ने अवैध शराब के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया है. 19 अप्रैल को मुखबिर से सूचना मिला कि बैदपाली रोड स्टेशन स्कूल के पास परवेज खान नामक व्यक्ति अवैध महुआ शराब बिक्री हेतु रखकर ग्राहक का इंतजार कर रहा है.
सूचना पर पुलिस बैदपाली रोड स्टेफन स्कूल के पास पहुंचकर घेराबंदी कर परवेज खान पिता आमीन खान उम्र 25 साल निवासी वार्ड नंबर 07 ताज नगर झिलमिला को गिरफ्तार किया.
आरोपी के कब्जे से एक सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी में रखा दो प्लास्टिक झिल्ली के अंदर प्रत्येक में 25- 25 लीटर महुआ शराब कुल लगभग 50 लीटर महुआ शराब जप्त किया गया. आरोपी का कृत्य 34(2) आबकारी एक्ट का पाए जाने से थाना सरायपाली में अपराध क्रमांक 119/2023 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट कायम कर आरोपी को ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा गया. संपूर्ण कार्यवाही में प्रधान आरक्षक डोलामडी भोई, आरक्षक मोहन साहु, तुंगध्वज सिंह व समस्त थाना स्टाफ का विशेष योगदान रहा.