शादी के मंडप पर रश्म के दौरान फेंका गया तेजाब, दुल्हा-दुल्हन... - CG Sandesh

शादी के मंडप पर रश्म के दौरान फेंका गया तेजाब, दुल्हा-दुल्हन सहित 15 से ज्यादा बाराती और घराती घायल

बस्तर । बस्तर से एक बड़ी खबर आ रही है। शादी के जश्न में उस वक्त कोहराम मच गया, जब दुल्हा-दुल्हन पर एसिड फेंक दिया गया। एसिड अटैक के बाद शादी समारोह में हड़कंप मच गया। घटना में कई लोगों के झुलसने की भी खबर है। घटना बस्तर के भनपुरी के आमाबाल गांव की बतायी जा रही है। जानकारी के मुताबिक शादी के रश्म के बीच मंडप पर ही एसिड अटैक हुआ है।

जानकारी के मुताबिकबस्तर ब्लॉक के ग्राम छोटे आमाबाल में शादी समारोह में अचानक लाइट चली गयी, जिसके बाद अज्ञात लोगों ने दूल्हा सुधापाल निवासी डमरु बघेल 23 वर्ष व दुल्हन सुनीता कश्यप 19 वर्ष के ऊपर ऐसिड फेक दिया। इस दौरान आसपास के कई लोग झुलस गये। 12 लोग भी घायल हुए जिसमें समपत बघेल 32 वर्ष ,टेमेश्वर मौर्य 6वर्ष ,तुला कश्यप 19 वर्ष, जामनी कश्यप 4 वर्ष ,गूंजी ठाकुर 25 वर्ष, कारी बाई कश्यप 29 वर्ष, गुनमनी कश्यप 29 वर्ष ,मालती कश्यप 38 वर्ष चपका ,मिटकी कश्यप 38 वर्ष ,गोयनदा कश्यप 38 वर्ष छोटेआमाबाल पताई पाराके निवासी हैं।



इधर नारायणपुर विधायक व छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड अध्यक्ष चंदन कश्यप शादी में सामिल होने पहुंचे तो उन्हें इस घटना की पता चलने पर दूल्हा दुल्हन को तत्काल अपने निजी सुरक्षा पर लगे फालो वाहन से तत्काल दूल्हा दुल्हन व अन्य को सिविल अस्पताल भानपुरी लेकर लाया गया । विधायक चंदन कश्यप ने डॉक्टर को बेहतर इलाज के लिए कहा। व गंभीर रूप से घायल को जगदलपुर अस्पताल रेफर किया गया। इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस द्वारा जांच जारी है। दूल्हे को महारानी अस्पताल और शेष को भनपुरी उवस्वास्थ्य केंद्र में किया गया भर्ती। दूल्हे का नाम डमरू निवासी सुधापाल और दुल्हन का नाम सुनीता निवासी छोटे आमाबाल बताया जा रहा है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें