महासमुंद : बेरोजगारी भत्ता के लिए 4046 युवाओं ने किए आवेदन, 1259 आवेदन स्वीकृत
बेरोजगारी भत्ता पोर्टल में प्राप्त आवेदकों का सत्यापन क्लस्टर स्तर पर आवेदकों के दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन किया जाकर आवेदकों का बैंक खातों के सत्यापन हेतु उनकी बैंक खातों के सूची को बैंकों को भेजा जाता था। बैंकों द्वारा खातों की वैद्यता संबंधी जानकारी संबंधित जनपदों एवं निकायों को भेजी जाती थी। इस प्रक्रिया में श्रम और समय ज्यादा लग रहा था। इस कारण इस प्रक्रिया का अब राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केन्द्र (एनआईसी) सरलीकरण किया गया है। अब बैंक खातों का सत्यापन राज्य स्तर पर ही पब्लिक फाइनेंस मैनेजमेंट सर्विस (पीएफएमएस) सिस्टम के माध्यम से राज्य स्तर पर परीक्षण किया जाएगा। इस संबंध में संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण सभी कलेक्टरों को पत्र जारी कर दिया गया है।
इन सभी पात्र आवेदनों की एंट्री पोर्टल में की गई। ऑनलाइन प्राप्त आवेदनों में दिए गए नम्बर पर एसएमएस के माध्यम से प्रमाण पत्र सहित क्लस्टर में उपस्थित होने हेतु जानकारी भेजी जा रही है। जिले के सभी विकासखण्डों और नगरीय क्षेत्रों में बनाए गए क्लस्टरों में जनपद सीईओ और नगर पालिका अधिकारी की देखरेख में सत्यापन का काम किया जा रहा है।