महासमुंद : जिले में लक्ष्य के विरूद्ध 2 लाख 39 हजार से ज्यादा परिवारों का हुआ सर्वेक्षण
सिर्फ अब 44,927 परिवार सर्वेक्षण के लिए शेष
महासमुंद जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में सामाजिक, आर्थिक सर्वेक्षण में 2 लाख 84 हजार 540 परिवारों का सर्वेक्षण होना है। जिसमें से अब तक 2 लाख 39 हजार 613 परिवारों का सामाजिक, आर्थिक सर्वेक्षण किया जा चुका है। मालूम हो कि एक अप्रैल से ग्रामीण क्षेत्रों में शुरू हुए सामाजिक, आर्थिक सर्वेक्षण में का काम शुरू हुआ था। समाचार लिखे जाने तक ताजा जानकारी के अनुसार सर्वाधिक सर्वेक्षण पिथौरा में 49,863 परिवारों का हुआ है। इसी प्रकार महासमुंद में 47,969 सरायपाली में 47,664, बसना में 47,165 और बागबाहरा के ग्रामीण क्षेत्रों में 46,952 परिवारों का टीम द्वारा सर्वेक्षण किया जा चुका है।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें