बांध में नाहने गए युवक की डूबने से मौत, शव बरामद - CG Sandesh

बांध में नाहने गए युवक की डूबने से मौत, शव बरामद

सूरजपुर : जिले से हादसे की खबर सामने आ रही है, यहाँ बांध में नहाने गए एक युवक की डूबने से मौत हो गई है। सुचना पर एनडीआरएफ की टीम और पुलिस पहुंचकर शव को बांध से रेस्क्यू कर पोस्टमॉर्टेम के लिए अस्पताल भेजवा दिया है। मामला खड़गवां चौकी थाना अंतर्गत का है।



बताया जा रहा है कि मृतक युवक सुमिर सिंह मानपुर गांव निवासी दशगात्र कार्यक्रम के बाद बांध में नहाने गया था, जहां गहरे पानी में जाने से उसकी डूबने से मौत हो गई है। वहीँ रेस्क्यू टीम ने शव बरामद कर मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया है।खड़गवां चौकी पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जाँच कर रही है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें