सांकरा : खेत और बोर कि बात को लेकर किसान से मारपीट - CG Sandesh

सांकरा : खेत और बोर कि बात को लेकर किसान से मारपीट

सांकरा थाना क्षेत्र के ग्राम कुरमाडीह से खेत और बोर कि बात को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है. मामले कि शिकायत थाने में दर्ज करायी गयी है.

ग्राम कुरमाडीह निवासी जगेश्वर पटेल ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है. शिकायत के मुताबिक, 19 अप्रैल को शाम करीब 07:30 बजे जगेश्वर अपने घर में था. उसी समय गांव के भुवनेश्वर भोई पिता गोवर्धन भोई उम्र 45 साल ने पुरानी खेती एवं बोर की बात को लेकर मां बहन की अश्लील गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ मुक्का से मारपीट की, जिससे उसे चोट आई है. गांव में मिटिंग कराने के पश्चात तथा प्राथमिक उपचार कराने के बाद जगेश्वर ने रिपोर्ट दर्ज करायी है.

शिकायत के बाद पुलिस ने भुवनेश्वर भोई के 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें