महासमुन्द : बस स्टैण्ड के पास अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार
महासमुन्द पुलिस ने बस स्टैण्ड के पास अवैध शराब के साथ युवक को गिरफ्तार किया है. पुलिस को 20 अप्रैल को मुखबीर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति भोला सेलून के सामने बस स्टैण्ड महासमुन्द में अवैध शराब बिक्री हेतु रखा है. सूचना के बाद पुलिस भोला सेलून के सामने बस स्टैण्ड महासमुन्द पहुंची और घेराबंदी कर विनस विश्वकर्मा पिता गिरधर विश्वकर्मा उम्र 22 साल निवासी क्लबपारा महासमुन्द को गिरफ्तार किया.
आरोपी विनस विश्वकमा के कब्जे से एक सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी के अंदर 19 पौवा देशी प्लेन शराब प्रत्येक शीशी में 180 ML भरी हुई जुमला 3420 ML किमती 1520 रूपये एवं 27 पौवा गोवा अंग्रेजी शराब प्रत्येक शीशी में 180 ML भरी हुई जुमला 4860 ML किमती 3240 रूपये कुल जुमला 8280 ML कुल किमती 4760 रूपये को पुलिस ने जप्त किया.
विनस विश्वकर्मा का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से आरोपी को गिरफ्तार किया गया.