बसना, सरायपाली सहित जिले की चार जनपद पंचायतों में समाज कल्याण विभाग द्वारा किया जाएगा शिविर का आयोजन, जानें कब किस ग्राम में लगेगी शिविर
बसना, सरायपाली सहित जिले की चार जनपद पंचायतों में समाज कल्याण विभाग द्वारा शिविर का आयोजन किया जाएगा. छत्तीसगढ़ शासन समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांगजन, वृद्धजन, विधवा एवं परित्यक्ता महिलाओं के पेंशन समाधान एवं दिव्यांगजनों हेतु कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण (श्रवण यंत्र, बैसाखी, ट्रायसायकल, छड़ी, मोटराईज्ड ट्रायसायकल आदि) चिन्हांकन तथा दिव्यांग एवं तृतीय लिंग युवाओं के मतदाता सूची में दर्ज कर ईपिक कार्ड आदि सेवा सुविधाओं से लाभविन्त किये जाने के लिए जिले के 04 जनपद पंचायत पर वृहद स्तर पर शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें समाज के वंचित वर्ग की कल्याणार्थ सुविधाएं प्रदान की जा सके। जिसके तहत महासमुंद जनपद पंचायत अंर्तगत 21 अप्रैल 2023 को ग्राम खरोरा में, 24 अप्रैल को ग्राम खट्टी, 28 अप्रैल को ग्राम नरतोरा, 01 मई को झलप, 04 मई को लंहगर, 08 मई को जोबा, 11 मई को महासमुंद जनपद में तथा जनपद पंचायत सरायपाली अतंर्गत 15 मई को केंदुवा में, 19 मई को बोंदानवापाली, 22 मई को तोरेसिंहा में, 26 मई को बलोदा, 29 मई को सिंघोडा, 02 जून को भोथलडीह, 05 जून को जनपद पंचायत सरायपाली में शिविर आयोजित है।
इसी प्रकार पिथौरा जनपद पंचायत अंतर्गत 09 जून को कौहाकुड़ा, 12 जून को भुरकोनी, 16 जून को भिथिडीह, 19 जून को सांकरा, 23 जून को सल्डीह, 26 जून को पिरदा, 03 जुलाई को पिथौरा जनपद पंचायत परिसर में। इसी तरह जनपद पंचायत बसना अंतर्गत चनाट में 07 जुलाई को, लम्बर में 10 जुलाई को, भ्ांवरपुर में 14 जुलाई, सिंघनपुर में 21 जुलाई, अरेकेल में 24 जुलाई, बरोली में 28 जुलाई, गढफुलझर में 04 अगस्त तथा बसना जनपद पंचायत परिसर में 07 अगस्त को शिविर का अयोजन किया जाएगा।
उक्त शिविर म वृद्धजन पेंशन संबधी समाधान पाने एवं दिव्यांगजन हेतु कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण का चिन्हांकन तथा 18 वर्ष के दिव्यांग एवं तृतीय लिंग युवा मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने एवं ईपिक कार्ड बनाये जाने हेतु अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं। इच्छुक व्यक्ति अपने साथ आधार कार्ड, राशन कार्ड, वोटर कार्ड, बैंक पासबुक के साथ दो पासपोर्ट फोटो सहित शिविर में उपस्थित हो सकते हैं, उक्त शिविर के लिए समाज कल्याण विभाग के उप संचालक संगीता सिंह ने समस्त वृद्धजनो, दिव्यांगजनों एवं तृतीय लिंग के व्यक्तियों को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित हो कर लाभ उठाने की अपील की है।