महासमुन्द : 17 वर्षीय नाबालिग युवती का अपहरण
महासमुन्द थाना क्षेत्र के एक गाँव से 17 वर्षीय नाबालिग युवती के अपहरण का मामला सामने आया है. युवती के पिता ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज करायी है
उन्होंने अपनी शिकायत में बताया है कि 20 अप्रैल को उसकी नाबालिग युवती को कोई अज्ञात बहला फुसलाकर अपहरण कर ले गया. परिजनों ने आसपास पता तलाश किया पर वह नहीं मिली, जिसके बाद थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी गयी.
मामले कि रिपोर्ट के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ भादवि की धारा 363 के तहत अपराध कायम किया है.
अन्य सम्बंधित खबरें