सरपंच, सचीव का चटुआ, दलाल आ रहा है कहने पर हुआ विवाद, 4 लोगो... - CG Sandesh

सरपंच, सचीव का चटुआ, दलाल आ रहा है कहने पर हुआ विवाद, 4 लोगों ने कि मारपीट

सूरजपुर : सूरजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रगदा में सरपंच, सचीव का चटुआ, दलाल आ रहा है कहने पर दो लोगों में विवाद हो गया. विवाद बढ़ने पर गाँव के कुछ लोगों ने एक व्यक्ति कि पिटाई कर दी. पीड़ित विवेकानंद यादव ने मामले कि शिकायत थाने में दर्ज करायी है.
 
विवेकानंद यादव 22 अप्रैल को सुबह करीब 10 बजे रोजगार गारन्टी में काम करके रगदा शिवरिया बाबा के पास से वापस अपने घर आ रहा था तभी रगदा स्कूल के पास पहुंचा तो वहां पर पहले से संदीप यादव, प्रकाश यादव, अरबिन्द तिवारी खड़े थे. संदीप यादव विवेकानंद को बोला कि सरपंच, सचीव का चटुआ, दलाल आ रहा है. विवेकानंद बोला कि ऐसा क्यों बोल रहा है, मैं तो काम करके आ रहा हू. इतने में संदीप यादव माँ बहन की गंन्दी गन्दी गाली देते हुये जान से मारने की धमकी देकर विवेकानंद के कॉलर को पकड़कर हाथ मुक्का से मारपीट करने लगा.
उसी समय नारेन्द्र यादव, विनोद यादव व बिरेन्द्र यादव अपने घर तरफ से दौडते हुये आये और सब लोग विवेकानंद को बहुत नेता बनता है, आज साले को मारकर खत्म कर दो कहकर सब लोगों ने गली गलौज कर मारपीट की.

मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने संदीप यादव, नारेन्द्र यादव, विनोद यादव, विरेन्द्र यादव के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें