महासमुंद : प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना अंतर्गत इकाई स्थापित करने ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित
प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना अंतर्गत खाद्य प्रसंस्करण के लिए नवीन इकाई या इकाई के विस्तार के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया गया है। योजना अंतर्गत क्रेडिट लिंक्ड स्थायी पूंजी निवेश अनुदान सभी वर्गों के लिए 35 प्रतिशत की दर से उपलब्ध कराया जाएगा।
महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र ने बताया कि खाद्य प्रसंस्करण के 25 क्षेत्र जैसे राइस मिल, दाल मिल, पोहा मिल, राइस आधारित उत्पाद सहित अन्य खाद्य प्रसंस्करण इकाई स्थापित करने के इच्छुक व्यक्ति योजना के वेबसाईट https://pmfime.mofpi.gov.in/pmfme/#/login में जाकर ऑनलाईन आवेदन कर सकते है। योजना से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र महासमुंद या मोबाईल नम्बर 88843-22242, 83193-70847, 75877-24731, 97558-62158 में संपर्क किया जा सकता है।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें