महासमुन्द : शादी का प्रलोभन देकर किया दुष्कर्म - CG Sandesh

महासमुन्द : शादी का प्रलोभन देकर किया दुष्कर्म

महासमुन्द थाना क्षेत्र से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. 21 वर्षीय युवती को आरोपी ने शादी का प्रलोभन देकर कई बार दुष्कर्म किया और शादी करने से इनकार कर दिया. युवती ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज करायी है.

युवती ने अपनी शिकायत में बताया है कि 1 अगस्त 2022 से 30 सितम्बर 2022 तक शंकर नगर, महासमुंद निवासी आरोपी कमलेश यादव उर्फ चिंटू ने शादी का प्रलोभन देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाया और अब शादी करने से इनकार कर रहा है.

युवती ने पारिवारिक से सलाह मशवरा करने के बाद युवक के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करायी. शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भादवि की धारा 376, 2 (छ) के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें