2 युवकों की मौके पर मौत... ट्रैक्टर ने बाइक सवार को कुचला - CG Sandesh

2 युवकों की मौके पर मौत... ट्रैक्टर ने बाइक सवार को कुचला

दंतेवाड़ा। जिले में भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। यहां ट्रैक्टर और बाइक की जबरदस्त टक्कर में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर को रिवर्स कर रहा था, इसी बीच विपरीत दिशा से तेज रफ्तार बाइक को चपेट में ले लिया। मौके पर ही दोनों बाइक सवारों ने दम तोड़ दिया।

 


जानकारी के मुताबिक, घटना बड़ेगुडर गांव के कुआकोंडा थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। एटेपाल गांव के रहने वाले हूंगा करतम और जियाकोडता गांव के सुकडा मंडावी की मौत हुई है। दोनों युवक मंगलवार की सुबह कुआकोंडा की तरफ आ रहे थे। बाइक सवार युवकों को काफी दूर तक ट्रैक्टर घसीटते हुए ले गया था। हादसे के बाद से ट्रैक्टर चालक फरार है।

हादसे के बाद लोगों ने पुलिस को खबर दी। मौके पर पहुंचे जवानों ने दोनों मृतकों के शवों को अस्पताल भिजवाया है। जहां पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शवों को परिजनों को सौंपा जाएगा। वहीं कुआकोंडा पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें