बसना : बंसुला में अंगना में शिक्षा मेला का हुआ आयोजन - CG Sandesh

बसना : बंसुला में अंगना में शिक्षा मेला का हुआ आयोजन

शिक्षा विभाग के आदेशानुसार प्राथमिक शाला बंसुला में पढ़ाई तिहार के अंतर्गत अंगना में शिक्षा मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन के पश्चात प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में गोवर्धन डडसेना संकुल समन्वयक, प्रधान पाठक रमेश चंद्र शर्मा, समिति के अध्यक्ष चमेली सागर उपस्थित थे। सभी अतिथियों का स्वागत तिलक लगाकर किया गया। सभी अतिथियों के द्वारा अंगना में शिक्षा के संबंध में माताओं को संबोधित किया । तथा खेल खेल में बच्चों को घर में कैसे पढ़ाएं उसके बारे में बताया। कार्यक्रम प्रभारी सीता साहू मैडम तथा अनिता मैडम भी माताओं को संबोधित किए। उसके पश्चात नौ काउंटर बनाए गए थे जिसमें माताओं एवं बच्चों का गतिविधियां कराई गई। सभी गतिविधियों को अच्छे ढंग से पूर्ण करने के कारण और अमर मोती सागर को स्मार्ट माता के रूप में चयनित किया गया। इस अवसर पर बहुत अधिक संख्या में माताएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम को सफल बनाने में रमेश चंद्र शर्मा, अनिता साहू, सीता साहू, पुष्पांजलि बगरती का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन प्रवीर कुमार बेहरा ने किया।


अन्य सम्बंधित खबरें