सरायपाली : बकरी चराते समय खेत में करंट की चपेट में आने से मौत
सरायपाली थाना क्षेत्र के ग्राम लम्बर में बकरी चराते समय खेत में लगे कटीले तार के विद्युत करंट की चपेट में आने से एक व्यक्ति और तीन बकरियों की मौत हो गयी.
घटना कि सुचना लम्बर निवासी गिरधारी लाल ने थाने में दी कि ग्राम लम्बर निवासी परसराम पटेल पिता प्रहल्लाद पटेल उम्र 55 साल खेत मे बकरी चराने के लिए गया था. बकरी चराते समय वह खेत में फसल बचाने के लिए लगाये गए कटीले तार के संपर्क में आ गया. तार में विद्युत करंट प्रवाहित हो रहा था. राम पटेल की तार की चपेट में आने से मौत हो गयी. साथ ही तीन बकरियों की भी जान चली गयी.
मामले की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच विवेचना में लिया है.
अन्य सम्बंधित खबरें