बाप-बेटी की दर्दनाक मौत...तेज रफ्तार ट्रक बाइक को रौंदा - CG Sandesh

बाप-बेटी की दर्दनाक मौत...तेज रफ्तार ट्रक बाइक को रौंदा

दुर्ग। जिले से सड़क दुर्घटना होती रहती है ऐसा ही एक दुर्घटना दुर्ग जिले हुआ है जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार बाप-बेटी को टक्कर मार दी। ट्रक इतना रफ्तार में था कि बाइक चालक को अपने साथ दूर तक घसीटते ले गया। ट्रक का पहिया ऊपर से गुजर जाने के चलते पिता और बेटी की मौके पर ही दम तोड़ दिया।


बाइक में पिता और बेटी दुर्ग से नेहरू नगर की तरफ जा रहे थे। बाप-बेटी जैसे ही वाय शेप ब्रिज के ऊपर चढ़े, पीछे से तेज रफ्तार में आए ट्रक CG 08 AV 8797 ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार सड़क में ही गिर गए। ट्रक पहले तो पीछे बैठी लड़की के ऊपर से गुजर गया, उसके बाद उसके पिछले पहिए में बाइक व उसका चालक आ गया। उसके बाद भी ट्रक चालक ने ट्रक नहीं रोका और उसे उसी तरह अपने साथ घसीटते हुए काफी दूर तक ले गया।

जब बाइक फंस जाने से ट्रक आगे नहीं जा सका तो ट्रक चालक उसे वहीं खड़ा कर भाग गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है। ट्रक व बाइक को जब्त कर चालक की तलाश कर रही है। और आगे की जांच में जुट गयी है।

 


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें