मार्शल के अंदर चेंबर बनाकर कर रहे थे गांजे की तस्करी, दो आरो... - CG Sandesh

मार्शल के अंदर चेंबर बनाकर कर रहे थे गांजे की तस्करी, दो आरोपी गिरफ्तार

महासमुंद। जिला पुलिस के साइबर सेल की टीम और कोमाखान पुलिस ने 20,00000 रुपए के गांजा के साथ दो विशाखापट्टनम के दो तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस की आंख में धूल झोंकने महिंद्रा मार्शल के टप और वाहन के प्लेट फार्म में चेंबर बना रखा था। दोनों तस्करों को टेमरी नाका नेशनल हाईवे 353 में पुलिस ने धारदबोचा है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ कोमाखान पुलिस 20(ख)एनडीपीएस की कार्रवाई कर रही है।

 


हम आपको बता दें कि महासमुंद जिले के उड़ीसा बॉर्डर पर टेमरी नाका के पास एक वाहन महिंद्र मार्शल ओ आर 02 एन 4031 पहुंची, जिसे साइबर सेल और कोमाखान की पुलिस ने रोक कर वाहन की तलाशी ली। वाहन के छत और प्लेट फार्म पर चेंबर बना दिखा जिसे खोल कर देखा गया, तो पुलिस हैरान हो गई। गाड़ी का चेक किया गया तो उसके चेंबर में एक क्विंटल गांजा पाया गया। पुलिस ने आरोपी वंकरा सुनील माइकल पिता पीजेसु अमरावती विशाखापट्टनम और मामढी पाका सतीश पिता माधव राव अमरावती विशाखापट्टनम को गिरफ्तार कर 20 लाख के गांजा बरामद किया है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें