पिथौरा : एनएच 53 रोड़ पर पैदल जा रहे दो लोगों को बाइक ने मारी... - CG Sandesh

पिथौरा : एनएच 53 रोड़ पर पैदल जा रहे दो लोगों को बाइक ने मारी ठोकर

पिथौरा थाना क्षेत्र के टप्पा चौक के पास एनएच 53 रोड पर पैदल जा रहे दो लोगों को बाइक चालक ने पीछे से ठोकर मार दी, जिससे उसे चोटे आई है. मामले की रिपोर्ट थाने में दर्ज करायी गयी है.

थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, ग्राम राजासेवैया खुर्द टप्पा निवासी जुगल किशोर पटेल 26 अप्रैल को रात करीब 08 बजे अपने भतीजा विजय राज के साथ टहलने के लिये एनएच 53 रोड पर टप्पा चौक की ओर जा रहा था. वे दोनों रोड़ किनारे पैदल चल रहे थे, जैसे ही एनएच 53 रोड़ यशवंत राव सांवडे के घर के सामने पहुंचे थे तभी पीछे से मोटर सायकल एचएफ डीलक्स क्रमांक CG 06 GS 9167 का चालक तेज एवं लापरवाहीपूर्वक चलाकर दोनों को पीछे से ठोकर मारकर एक्सीडेंण्ट कर दिया, जिससे उन्हें चोटे आई है.

मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने मोटर सायकल एचएफ डीलक्स क्रमांक CG 06 GS 9167 के चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें