सरायपाली : ऑनलाइन पैसे कमाने का झांसा देकर महिला से 23 लाख क... - CG Sandesh

सरायपाली : ऑनलाइन पैसे कमाने का झांसा देकर महिला से 23 लाख की ठगी

सरायपाली थाना क्षेत्र कि एक महिला से लाखों रुपये की ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है. महिला ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज करायी है.

सरायपाली निवासी पूनम अग्रवाल ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया है कि 25 फरवरी को उसके टेलीग्राम अकाउंट में घर बैठे पैसा कमाने का मैसेज आया था, जिसमें एक लिंक दिया गया था. उसमें मैसेज करके रजिस्टर करने के लिये 10 हजार रूपये जमा करने को कहा गया और कहा कि 30 टास्क मिलेंगे जिसमें मूवी को सब्सक्राइब करना होगा.

पूनम ने उनके कहे अनुसार टास्क पूरा किया. जिसके बाद उसने अपने एक्सिस बैंक के अकाउंट से 10 हज़ार रूपये खाता क्रमांक 9220200xxxxxxxx में जमा किया गया। इसके पश्चात पूनम के सेंट्रल बैंक के खाता में 16 हजार रूपये आरोपी द्वारा जमा किया गया. उसके बाद पूनम को दूसरा टास्क दिया गया जिसमें 50 हजार रूपये जमा करने को कहा गया तब पूनम ने उनके द्वारा बताये खाता क्रमांक 0346634xxxxx में 27 फरवरी को ऑनलाइन एक्सिस बैंक ऐप के माध्यम से जमा किया.

इसी प्रकार 30 मूवी को सब्सक्राइब करना था लेकिन पूनम को सुप्रियर टास्क मिला जिसमें 66440 रुपये भरना था. पूनम ने फिर 66440 रुपये यस बैंक के खाते में भेजा. इस प्रकार पूनम को दिये गए टास्क में पहली बार 10 नंबर में निगेटिव उसके बाद 16 नंबर में 21 वीं, 26 वीं, 28,30 में निगेटिव आया उसके बाद पूनम को और पांच बार करना पड़ेगा कहा गया. 35 में फिर निगेटिव आया.

पूनम के द्वारा उक्त ठग कंपनी को 23,11,186 रूपये ऑनलाईन टेलीग्राम में दिए गए अलग-अलग खातो में आरटीजीएस के माध्यम से पेमेंट किया गया. अब 7लाख 60 हजार भरने पर पैसा वापस मिलेगा कहा जा रहा है और अभी साठ लाख रूपये मिलेगा कहा जा रहा है, जिससे पूनम को अपने ठगी होने का शक हुआ. मामले की शिकायत थाने में दर्ज करायी गयी, जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ 420-IPC के तहत मामला दर्ज किया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें