महासमुंद : किसान भाइयों से सहकारी समितियों से उर्वरक, बीज व ... - CG Sandesh

महासमुंद : किसान भाइयों से सहकारी समितियों से उर्वरक, बीज व वर्मी कम्पोस्ट का अग्रिम उठाव करने की अपील

महासमुन्द : जिले के सहकारी समितियों में 1 अप्रैल से किसानों को शून्य प्रतिशत ब्याज पर कृषि ऋण एवं कृषि आदान जैसे बीज, उर्वरक, वर्मी कम्पोस्ट का वितरण आरंभ हो चुका है। उप संचालक कृषि \एफ.आर. कश्यप ने बताया कि जिले के सहकारी समितियों में यूरिया 6580 टन, एस.एस.पी. 2875 टन, डी.ए.पी. 6713 टन, पोटाश 829 टन, एन.पी.के. 71 टन तथा पर्याप्त मात्रा में वर्मी कम्पोस्ट का भंडारण किया गया है।

सहकारी समितियों में किसानों के लिए सरकार द्वारा निर्धारित कीमत पर अनाज, दलहन, तिलहन के आधार एवं प्रमाणित बीजों का विक्रय दर का निर्धारण किया गया है। खरीफ 2023 अंतर्गत कृषकों हेतु बीज का निर्धारित विक्रय दर (प्रति क्विंटल) रुपए है, धान (मोटा) 2800, धान (पतला) 3000, धान (सुंगधित) 3400, कोदो 6000, रागी 4600, अरहर 8400, उड़द 10,250, मूंग 10,100, सोयाबीन 8100, मूंगफली 9500, तिल 14,700, रामतिल 11,050, ढेंचा 8350 तथा सनई 7800 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित है।

उन्होंने बताया कि जिले के सहकारी समितियों में अभी तक 12,824 क्विंटल धान बीज का भंडारण किया जा चुका है। साथ ही श्री कश्यप ने जिले के समस्त किसान बंधुओं से खाद एवं बीज का अग्रिम उठाव करने अपील किया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें