इस दिन रमन और नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल जायेंगे बिरनपुर - CG Sandesh

इस दिन रमन और नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल जायेंगे बिरनपुर

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह और नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल शुक्रवार को बिरनपुर जायेंगे। बिरनपुर बेमेतरा जिले का वही गांव है जहां एक विशेष समुदाय द्वारा भुवनेश्वर साहु की हत्या कर दी गई थी जिसके बाद वहां भड़की हिंसा में दूसरे समुदाय के दो लोगों की हत्या कर दी गई।


इस घटना के बाद विश्व हिन्दु परिषद और बीजेपी ने छत्तीसगढ़ बंद किया था। बीजेपी नेताओं ने घटना के लिए राज्य सरकार के दो मंत्रियों को जिम्मेवार ठहराया था। घटना के बाद बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भी बिरनपुर जा रहे थे लेकिन पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया और उन्हें बिरनपुर नही जाने दिया। कांग्रेस पार्टी और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने बीजेपी और विश्व हिन्दु परिषद पर छत्तीसगढ़ की शांत फिजा में जहर घोलने का आरोप लगाया था।
इस सबके बीच भाजपा मीडिया द्वारा एक सूचना जारी कर बताया गया है कि राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह और नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल शुक्रवार को तीन बजे बिरनपुर गांव जाकर भुवनेश्वर साहु के परिजनों से मुलाकात करेंगे।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें