महासमुंद : आशियाना वृद्ध आश्रम में मानसिक स्वास्थ्य तनाव प्रबंधन पर किया गया परिचर्चा
महासमुन्द 28 अप्रेल को राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य के विषय में तनाव प्रबंधन पर परिचर्चा. डॉ एस आर बंजारे मुख्य चिकत्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी l श्री रोहित कुमार वर्मा डी पी एम और डॉ छत्रपाल चंद्राकर नोडल अधिकारी मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के समन्वय से आशियाना बृद्ध आश्रम (ओल्ड एज होम ) में मानसिक तनाव प्रबंधन पर कार्यशाला आयोजित किया गया.
इस दौरान शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक स्वास्थ्य ठिक रखने के लिए योग साधना, स्वस्थ्य जीवन शैली, नियमित साफ सफाई, मनोरंजन, अनुभव शाझा करने व कोविड 19 के रोकथाम के बारे में परिचर्चा किया गया, मेडिकल कालेज सह जिला चिकित्सालय महासमुन्द स्पर्श क्लिनिक से मनोरोग सामाजिक कार्यकर्ता श्री राम गोपाल खूंटे के द्वारा मार्गदर्शन दिया गया. आशियाना बृद्ध आश्रम में 24 लोग उपस्थित हुये. और समस्त स्टॉफ का सराहनीय योगदान रहा..