सरायपाली : मोटर सायकल मांगने पर नहीं दिया तो घसीट घसीटकर की पिटाई
सरायपाली थाना क्षेत्र के ग्राम संतपाली में एक व्यक्ति ने मोटर सायकल नहीं देने पर गली गलौज कर घसीट घसीट कर मारपीट की. मामले की शिकायत थाने में दर्ज करायी गयी है.
ग्राम संतपाली निवासी डोरीलाल यादव ने अपनी शिकायत में बताया है की 26 अप्रैल को शाम को गांव का गणपति यादव कही जाने के लिये (बेगारी) मोटर सायकल मांगने आया था तो डोरीलाल बोला कि गाडी में उसका भी काम है. मोटर सायकल नहीं दे सकता. इतने में गणपति यादव आवेश में आकर मोटर सायकल मांगने पर नहीं दे रहे हो बेचकर खा जाऊंगा क्या, आज मोटर सायकल नहीं दोगे तो जान सहित मारकर फेक दूंगा कहकर मां बहन की अश्लील गाली गलौज किया व धमकी दिया. उसे डोरीलाल ने गाली बकने से मना किया तो उठाकर जमीन में पटक दिया और बांये पैर को पकडकर खीच-खीचकर हाथ मुक्का व लात घुसा से बेहरमी पूर्वक मारपीट किया. मारपीट से उसे चोटे आई है.
मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी गणपति यादव के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया है.