5500 युवाओं को मिलेगा रोजगार का अवसर...4 मई को मेगा प्लेसमें... - CG Sandesh

5500 युवाओं को मिलेगा रोजगार का अवसर...4 मई को मेगा प्लेसमेंट कैम्प

दुर्ग। जिले में संचालित रोजगार कार्यक्रम सृजन के तहत जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करने के उद्देश्य से मेगा प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 4 मई को प्रातः 10.00 बजे बी.आई.टी. कॉलेज दुर्ग में किया जायेगा। मेगा प्लेसमेंट कैम्प में 10 नियोक्ताओं के माध्यम से लगभग 5500 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जायेगी। इस मेगा प्लेसमेंट कैम्प का लाभ युवा ले सकें इसके लिए जिला प्रशासन ने जिले के युवाओं से अपील की है कि वो ज्यादा से ज्यादा अपनी उपस्थिति कैम्प स्थल पर दर्ज कराए।


रोजगार कार्यालय में प्लेसमेंट कैम्प 2 मई को जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, रायपुर द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 02 मई को जिला रोजगार कार्यालय, पुराना पुलिस मुख्यालय परिसर, रायपुर में सबेरे 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प आयोजित है। प्लेसमेंट कैम्प के माध्यम से स्काई ऑटोमोबाइल्स, श्रेशतम वेंचर एवं उमादेवी बहुउदद्ेशीय शिक्षा संस्थान, रायपुर एवं कॉलमी सर्विसेस रायपुर द्वारा 10वीं, 12वीं, स्नातक एवं स्नातक (कम्प्यूटर) एव बी.सी.ए. पी.जी.डी.सी.ए. तथा टैली, आई.टी.आई. फिटर, हिंदी-अंग्रेजी शार्टहैण्ड, डिप्लोमा फायर एंड सेफ्टी एवं आई.टी. उत्तीर्ण आवेदकों की भर्ती रिलेशनशीप मैनेजर, डी.टी.पी. अथवा टैली ट्रेनर, मोबीलाईजर, कार ड्रायवर, प्रोजेक्ट इंचार्ज, डिलीवरी ब्वाय, गैस प्लांट फिटींग, प्लंबर, एयर कंडीशनर टक्निशियन, स्टेनोग्राफर, फायर मैन एवं वेब एप्लीकेशन डेव्हलपमेंट के विभिन्न पदों पर 8 से 25 हजार प्रतिमाह की दर पर की जाएगी। डिलीवरी ब्वाय हेतु आवेदक के पास स्वयं का दुपहिया वाहन, ड्रायविंग लायसेंस एवं आधार कार्ड होना अनिवार्य है। जिला रोजगार विभाग रायपुर के उप संचालक ने बताया कि इस प्लेसमेंट कैम्प में सम्मिलित होने योग्य एवं इच्छुक आवेदक निर्धारित तिथि एवं स्थल पर उपस्थित हो सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आवेदक जिला रोजगार कार्यालय रायपुर में भी संपर्क कर सकते है।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें