महिला से टीआई ने किया दुष्कर्म, पीड़िता की शिकायत के बाद निर... - CG Sandesh

महिला से टीआई ने किया दुष्कर्म, पीड़िता की शिकायत के बाद निरीक्षक गिरफ्तार

दुर्ग: जिले में महिला से दुष्कर्म वाले थाना प्रभारी को दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार किया है. निरीक्षक पर आरोप है कि जब वो अमलेश्वर थाना प्रभारी के पद पर थे। इस दौरान उन्होंने एक महिला के साथ रेप किया था। जिसके बाद महिला ने इसकी शिकायत IG से की थी.



इस मामले में IG ने जांच के आदेश दिए थे। जांच में शिकायत सहीं पाए जाने के बाद आज उनकी गिरफ्तारी कर उन्हें सेंट्रल जेल भेज दिया गया है।

बता दें, मार्च में निरीक्षक राजेन्द्र यादव को अमलेश्वर थाने से हटा कर उन्हें जिविशा थाने पदस्थ किया गया था। ऐसा कहा जा रहा था कि है राजेंद्र अमलेश्वर में बढ़ रही क्राइम की वारदातों पर लगाम नहीं लगा पा रहे थे, इसके चलते उन्हें अमलेश्वर थाने से हटा दिया गया था।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें