युवक की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दर्दनाक मौत… - CG Sandesh

युवक की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दर्दनाक मौत…

जगदलपुर :  जिले के दरभा थाना क्षेत्र के जंगल में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। वहीँ दूसरा घायल हो गया है। घायल साथी ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। जानकारी अनुसार दोनों लकड़ी लेने जंगल गए थे.

 

 

ग्रामीणों ने बताया कि संपत नाग (26 वर्ष) अपने एक मित्र सतू नाग (22 वर्ष) को लेकर शनिवार की सुबह अपने ग्राम पंचायत छिन्दावाड़ा क्रमांक 1 के मेंदाभाटा पारा से करीब 4 किमी दूर जंगल में लकड़ी लेने गया था। वापस आने के दौरान करीब 8.30 बजे कालासुरी के पास पहुंचते ही दोनों के ऊपर गाज गिर गया। इस हादसे में संपत की मौत हो गई, वहीं सतू को हल्की चोट आई है।

बता दें कि, मृतक की 2 वर्ष पहले ही शादी हुई थी। घटना के तत्काल बाद सतू ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। परिजनों का कहना था कि बारिश देखने के बाद संपत को जाने से मना किया गया था, पर वह उसने जल्द ही लौटने की बात कहते हुए घर से सुबह निकल गया था।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें