बसना : महिला समूह ने पकड़ी अवैध शराब, आरोपी के खिलाफ मामला दर... - CG Sandesh

बसना : महिला समूह ने पकड़ी अवैध शराब, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

बसना थाना क्षेत्र के ग्राम बी बनडबरी में महिला समूह ने अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा और इसकी सुचना पुलिस को दी. सुचना के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

बसना थाना क्षेत्र के ग्राम बी बनडबरी में बिहान समूह की अध्यक्ष सेवाती बरिहा पति दुर्गा प्रसाद बरिहा उम्र 28 साल ने पुलिस को सुचना दिया की समूह व ग्रामवासियों द्वारा उनके गाँव में शराब बंदी किया गया है. 27 अप्रैल को पता चला कि कुमर दास मानिकपुरी द्वारा अवैध रूप से हाथ भट्ठी देशी महुआ शराब बिक्री कर रहा है, जिसे बिहान समूह के सदस्यों के साथ जाकर शराब बिक्री कर रहे शराब के साथ मौके पर पकडे. उसके कब्जे से दो लीटर वाली दो बोतल में लगभग 04 लीटर शराब बरामद किया गया.

मामले की सुचना पुलिस को दी गयी. जिसके बाद पुलिस ने आरोपी कुमरदास मानिकपुरी के खिलाफ 34(1)-LCG के तहत मामला दर्ज किया है.


अन्य सम्बंधित खबरें