बसना पुलिस ने शराब पीने पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने वाले प... - CG Sandesh

बसना पुलिस ने शराब पीने पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने वाले पर की कार्रवाई

बसना पुलिस ने शराब पीने पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने वाले पर कार्रवाई की है. 28 अप्रैल को पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि घुरूलाल यादव नामक व्यक्ति ग्राम कपसाखुंटा में लोगों को शराब पीने पिलाने की सुविधा उपलब्ध करा रहा है. सुचना के बाद पुलिस ने मुखबिर के बताये स्थान पर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया, जहां शराब पिने वाले पुलिस को देखकर भाग गये शराब पिने का साधन उपलब्ध कराने वाला व्यक्ति घुरूलाल यादव पिता स्व0 जगतराम यादव उम्र 62 साल निवासी कपसाखुंटा को गिरफ्तार किया.

आरोपी के कब्जे से 02 नग 180 ml वाली देशी प्लेन शराब की खाली शीशी जिसमें शराब की गंध आ रही थी एवं 02 नग डिस्पोजल गिलास जप्त किया गया. आरोपी घुरूलाल यादव का कृत्य अपराध धारा 36(C) आबकारी एक्ट का पाये जाने से गिरफ्तार किया गया. मामला जमानतीय होने से जमानत मुचलका पर रिहा किया गया. आरोपी के विरूद्ध अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया.


अन्य सम्बंधित खबरें