मालगाड़ी की चपेट में आने से व्यापारी की दर्दनाक मौत - CG Sandesh

मालगाड़ी की चपेट में आने से व्यापारी की दर्दनाक मौत

दंतेवाड़ा।जिले में मालगाड़ी से कटकर एक व्यापारी की मौत हो गई है। शरीर के कई टुकड़े हुए हैं। सिर, हाथ, पैर कटकर अलग हो गए। बताया जा रहा है। रेलवे ट्रैक पार करते वक्त व्यापारी मालगाड़ी की चपेट में आ गया। हादसा रेलवे स्टेशन के नजदीक हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मामला जिले के किरंदुल थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, मृतक किराना व्यापारी का नाम अनिल गोयल (46) है। जो किरंदुल शहर का ही रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि, रविवार की सुबह अनिल वॉक पर निकले थे। वे रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे, इसी दौरान किरंदुल रेलवे स्टेशन के नजदीक एक मालगाड़ी रिवर्स हो रही थी। इस बीच मालगाड़ी के पिछले हिस्से की चपेट में व्यापारी आ गया।

जिससे उनके शरीर के कई टुकड़े हो गए। हादसे की जानकारी मिलते ही रेलवे के कर्मचारियों ने किरंदुल पुलिस को खबर की। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंपा जाएगा। इधर, पुलिस इस मामले की जांच भी कर रही है।


फुट ओवर ब्रिज की मांग

दरअसल, जिस जगह हादसा हुआ है उसी जगह से रोजाना सैकड़ों लोग ट्रैक पार करते हैं। इनमें स्कूली बच्चे भी शामिल हैं। पिछले कई सालों से लोग यहां फुट ओवर ब्रिज बनाने की मांग कर रहे हैं। लेकिन, रेलवे और NMDC के अफसर इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। यही वजह है कि अब शहर के लोग काफी आक्रोशित हैं।

 


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें